भागवत में कथा वाचक ने कही यह बात,, मानव जीवन के लिए प्रेरणा दायक हैं भगवान की लीलाएं

The narrator said this in Bhagwat, God's pastimes are inspiring for human life.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। यह बात कथा वाचक पंडित शिवम शास्त्री ने रूरा मल्लू में आयोजित नौ कुुंडीय श्रीराम महायज्ञ व भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में उपस्थित श्रोताओं के समक्ष कही।
क्षेत्रीय ग्राम रूरा मल्लू में आयोजित नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा की अमृत वर्षा करते हुए पंडित शिवम नगाइच ने कहा कि भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह रुक्मिणी के साथ हुआ था। कृष्ण भगवान ने रुक्मिणी का हरण करके उनसे विवाह किया था। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी स्वयं साक्षात लक्ष्मी है और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकती। जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वतः ही प्राप्त हो जाती है। इस दौरान यज्ञाचार्य आचार्य आदित्य उपाध्याय व उपयाज्ञाचार्य शिवम शास्त्री ने यज्ञकुंड में हवन आहुतियां दिलाईं। इस मौके पर यज्ञपति दिलीप गुर्जर, पारीक्षित प्रमोद पाल, बृजकिशोर गोस्वामी, बॉबी गुर्जर, कृष्णपाल सिंह, जीतू, सौरभ, साहिल, विक्कू, कुलदीप, बब्लू, भूरे, सालनी, मोहनी, संगीता, विनीता, ज्योति, शिवानी आदि मौजूद रहे।

Kaiserbagh Lucknow ! Gomti nagar lucknow ! Bhootnath Indira Nagar Lucknow! Contact 9335088801,8317070299
Visit : www.tuliphitech.com

Leave a Comment