यूपी में बदला मौसम का मिजाज,, बेमौसम वारिस ने बढ़ाई सर्दी,,इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Weather patterns changed in UP, unseasonal rain increased the cold, rain alert in these districts

UP news today । उत्तर प्रदेश में 4 दिसंबर की सुबह से मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को सर्दी का एहसास करवा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूबे के कई जनपदों में बेमौसम बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर-लखनऊ में देर रात से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में 7 दिसंबर यानी अभी 4 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी। उधर, रविवार को लखनऊ में कोहरे के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के चलते कई उड़ाने तय समय से लेट टेक ऑफ हुई ।

मौसम विज्ञान केन्द्र ने किया वारिस का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ समेत मध्य यूपी में आज बारिश का अलर्ट है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार 4 दिसंबर को आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, जालौन, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, फतेहपुर और रायबरेली में बारिश का अनुमान हैं।

Our Address : Kaiserbagh Lucknow ! Gomti nagar lucknow ! Bhootnath Indira Nagar Lucknow! Contact 9335088801,8317070299
Visit : www.tuliphitech.com

Leave a Comment