(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन में जाम में फंसे ट्रक के चालक के साथ कार सवारों ने गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित ट्रक चालक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम सिंहबाभीरा निवासी ट्रक चालक अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह झांसी से माल लादकर ट्रक से कन्नौज जा रहा था। जब उसका ट्रक देवनगर चौराहे पर पहुंचा तो वहां जाम लगा था। जाम लगा होने के चलते उसका ट्रक जाम में फंसा रहा। तभी पीछे मौजूद कार सवार लोग उतरकर आ गए और उसके ट्रक की चाबी खींच ली। जब उसने चाबी मांगी तो गाली, गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनमें वह लोग एक दूसरे को शिवम, आदर्श, अखिलेश, शाहरुख और छोटे लला के नाम से पुकार रहे थे। उनके साथ एक महिला भी थी उसने भी मारपीट की। जब आसपास के लोगों ने उसे बचाया तो शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वह लोग वहां से कार लेकर भाग गए। पीड़ित ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Visit : www.tuliphitech.com





