जालौन के ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन को मिला मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड,, लोगो ने जताई खुशी,दी बधाई

Jalaun's block chief Ramraja Niranjan received the Millennium Farmer of India Award, people expressed happiness and congratulated.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । प्रगतिशील कृषक व ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन को मिलेनियम फार्मर आफ इंडिया अवार्ड 2023 से दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। अवार्ड मिलने पर नगर व क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
प्रगतिशील कृषक रामराजा निरंजन खेती में नवाचार को अपनाते हैं। खेती में फसल की पैदावार से लेकर उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देते हैं। उन्नत बीज अन्य किसानों को भी उपलब्ध कराते हैं। कृषि में नवाचार के माध्यम से किसानों के लिए प्रेरणा बनने वाले किसानों को सरकारी संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली के माध्यम से सम्मानित किया जाता है। ऐसे किसान जिन्होंने कृषि क्षेत्र में विशेष कार्य किया हो और कृषि से होने वाली आय से करोड़पति बने हों उन्हें मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। ऐसे में प्रगतिशील कृषक व ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन को वर्ष 2003 अवार्ड के लिए चुना गया। संस्थान द्वारा चयनित किए गए किसानों को दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने प्रगतिशील किसान रामराजा निरंजन को प्रशस्ति पत्र के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होकर उन्होंने नगर का नाम रोशन किया है। रामराजा निरंजन ने बताया कि छह दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें गुजरात के राज्यपाल द्वारा यह सम्मान दिया गया। उन्हें मिले इस सम्मान से अन्य किसान भी प्रेरणा लेंगे और कृषि क्षेत्र में प्रगति कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे। उन्हें मिले सम्मान पर नगर के राजेश शुक्ला, लल्ला तिवारी, कुलदीप नगायच, राजवीर सिंह आदि ने खुशी व्यक्त कर मिठाई वितरित की।

Leave a Comment