(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर के सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्कता से ड्यूटी को अंजाम दें। यह बात सीओ रामसिंह ने कही।
सीओ रामसिंह ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग भी आवश्यक है। आपराधिक गतिविधियों पर लगाम के लिए सभी व्यापारी अपनी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे आवश्य लगाएं। ताकि कोई घटना होने पर अपराधियों की पहचान की जा सके। सराफा व्यापारी दुकान के अंदर और बाहर भी कैमरे लगवाएं। इसके अलावा वह अपनी दुकानों का समय भी निर्धारित करें। यदि कोई संदिग्ध आसपास दिखता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा उन्होंने पिकेट ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को भी निर्देश दिए कि खासतौर पर रात के समय अपने पिकेट प्वाइंट पर मौजूद रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी को अंजाम दें। निरीक्षण में अनपस्थित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा देर रात में निकलने वाले लोगों के नाम पता नोट करें और आवश्यकता पड़ने पर उनकी जांच भी करें। मनचलों से निपटने के लिए एंटी रोमियो टीम भी अपनी ड्यूटी को निभाएं खासतौर पर स्कूल व कॉलेजों के आसपास विशेष निगाह रखें।






