4 शातिर लुटेरे अरेस्ट,,लखनऊ कमिश्नरेट की मड़ियांव पुलिस को मिली ये सफलता,,, इस घटना को दिया था अंजाम

4 vicious robbers arrested, Madiyanv Police of Lucknow Commissionerate got this success, had carried out this incident

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट की मड़ियांव पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आज 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पकड़े गए चारों अभियुक्त शातिर लुटेरे हैं और इनके कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर समेत और अन्य सामान बरामद हुआ है। इस संबंध में डीसीपी उत्तरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पकड़े गए चारों अभियुक्तों ने 28 नवंबर को एक दूध के कारोबारी कलेक्शन एजेंट से लूट का असफल प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी उत्तरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

लखनऊ की मड़ियांव पुलिस द्वारा पकड़े गए चार शातिर लुटेरों के संबंध में डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि 28 नबंवर को मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक दूध कारोबारी के कलेक्शन एजेंट जो ₹4 लाख रुपये लेकर डिपॉजिट करने के लिए जा रहे थे तभी बदमाशों ने उनसे बैग लूटने का प्रयास किया था और छीना झपटी में बैग वहीं गिर जाता है उसकी चीख पुकार सुनकर वहां पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने बदमाशों को दौड़ा लिया था इस पर बदमाश बैग वहीं पर छोड़कर फरार हो गए थे।

डीसीपी ने बताया कि इस घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों को लगाया गया था जिनमें से आज चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है इनमें शोएब अख्तर उर्फ चमन अरमान मोहम्मद ताहिर और मोहम्मद हारुन है । इनमें से जो तीन लोग हैं वह जनपद अंबेडकर नगर टांडा के रहने वाले हैं और जब इनसे पूछताछ हुई तब इन लोगों ने बताया कि मोहम्मद हारुन की मुखबिरी से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया था और इसी ने सब तीनों लोगों को इकट्ठा किया था। डीसीपी उत्तरी ने बताया कि कलेक्शन एजेंट की बदमाशों ने काफी दिन तक रैकी की थी और इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया था और जिस बाइक से इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया था वह बाइक भी बरामद हो गई है पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। इनके पास से एक रिवाल्वर बरामद हुई है जो घटना में प्रयोग हुई थी कारतूस व अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

Leave a Comment