दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम,, अपर निदेशक ने कही यह बात

Training program organized at Deendayal Upadhyay Rural Development Institute, Additional Director said this

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्सी का तालाब में स्थित दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान एवं महानिदेशक प्राथमिक शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में संस्थान पर विगत 4 दिसम्बर, 2023 से प्रदेश के कुल 550 ब्लाक एम0आई0एस0 समन्वयक का 2 दिवसीय (आवासीय) उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 चरणों में क्रमशः दिनांक 04-05, 06-07, 08-09, 18-19 तथा 20-21 दिसम्बर,2023 को आयोजित किये जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है। उक्त के दृष्टिगत दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों का दिनांक 04-05 तथा 06-07 दिसम्बर, 2023 की अवधि में क्रमशः 87 एवं 86 ब्लाॅक एम0 आई0 एस0 समन्वयकों का उक्त प्रशिक्षण के माध्यम से सफलतापूर्वक क्षमता संवर्द्धन किया जा चुका है। अद्यतन रूप से तीसरे चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08-09 दिसम्बर, 2023 की अवधि में आयोजित किया जा रहा है।

सम्बोधित करते अपर निदेशक बी डी चौधरी


तीसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान संस्थान के अपर निदेशक बी0डी0 चौधरी द्वारा प्रशिक्षु प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि समग्र शिक्षा के अन्तर्गत जनपद व ब्लाक स्तर पर संचालित विभिन्न प्राथमिक शिक्षा सम्बन्धी योजनाओं/कार्यक्रमों गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तथा ब्लाक संसाधन केन्द्रों को प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट(पी0एम0यू0) के रूप में विकसित करने हेतु प्रति ब्लाक 1 एम0आई0एस समन्वयक का चयन किय गया है। चयनित ब्लाक एम आई एस समन्वयकों को खण्ड शिक्षा अधिकारी के अधीन कार्य करते हुए योजनाओ के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। एम0आई0एस0 समन्वयक निर्धारित कार्यों को दक्षता के साथ सम्पादित करने के उददेश्य से,यूपी के महानिदेशक प्राथमिक शिक्षा के सहयोग द्वारा संस्थान पर उक्त दो-दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


उक्त प्रशिक्षणों कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न विषयों यथा- प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अधिष्ठान सम्बन्धी कार्यक्रमों की जानकारी, गुणवत्ता यूनिट से सम्बन्धित कार्यक्रम, निपुण भारत मिशन, दीक्षा एप, के0जी0बी0वी के सफल संचालन हेतु विभिन्न प्रयास,यू-डायस डाटा में निर्माण कार्य से सम्बन्धित अवस्थापना सुविधाओं का अपडेशन, वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट में गैप एनालिसिस, पी0एम0 श्री विद्यालय, प्रेरणा पोर्टल पर डी0सी0एफ का निरन्तर अपडेशन, नियोजन यूनिट से सम्बन्धित कार्य, समर्थ कार्यक्रम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, डी0बी0टी0 की प्रक्रियाः छात्र-छात्राओं का नामांकन एवं आधार आथेन्टिकेशन आदि, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण, परिवार सर्वेक्षण एवं आऊट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन, नामांकन, उपस्थिति एवं मूल्यांकन तथा विशेष प्रशिक्षण, लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम, एम0एम0सी0 की प्रक्रिया, कार्य एवं दायित्व, विद्यालय विकास योजना तथा कम्यूनिटी मोबलाईजेशन से सम्बन्धित कार्यक्रम एवं गतिविधियां, प्री-प्राइमरी, पी0एफ0एम0एस0, पी0एम0एस0 वित्त सम्बन्धी कार्य तथा मानव सम्पदा पोर्टल से सम्बन्धित जानकारी इत्यादि पर राष्ट्रीय राज्य स्तरीय सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों द्वारा वार्तायें प्रदान की जा रही हैं।


उक्त प्रशिक्षण के आयोजन व प्रबंधन के दृष्टिगत राज्य परियोजना कार्यालय अधिष्ठान यूनिट के वरिष्ठ विशेषज्ञ जीवेन्द्र सिंह ऐरी, विपुल सागर, गुलशन कुमार संस्थान की ओर से प्रमुख रूप से उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल आफिसर नवीन चन्द्र अवस्थी तथा संकाय सदस्य मोहित कुमार यादव का सराहनीय व उल्लेखनीय योगदान है।

Leave a Comment