MP news : मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री,,, नाम का हुआ एलान,,

MP news: Mohan Yadav will be the new Chief Minister of Madhya Pradesh, name announced,

MP news today। मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर सोमवार को एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे । इस बात की मोहर केंद्रीय पर्यवेक्षकॉ ने लगाई है । एमपी में मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद का नाम ऐलान होने के बाद ने वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पुष्प कुछ देकर बधाई दी है। तो वहीं मोहन यादव के घर में खुशी का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा के चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आया था। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। 3 दिसंबर को आए परिणामों के बाद यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि चर्चाओं का दौरा बहुत तेजी से जारी था । इन सब चर्चाओं पर विराम लगाते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने आज विधायकों के साथ बैठक करते हुए नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है ।

आज हुए मुख्यमंत्री पद के नाम के ऐलान में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद का नाम ऐलान होने के बाद की वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मंच पर ही पुष्प कुछ देकर शुभकामनाएं दी।

भावुक होकर दिया सभी को धन्यवाद

मुख्यमंत्री के लिए मुख्यमंत्री के लिए अपने नाम का ऐलान होने के बाद भावुक हुए मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह होती है आप सब लोग जोरदार तालियां बजा दें। मैं केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व व विभिन्न कार्यकर्ताओं को सभी मित्रों को हृदय से बधाई देता हूं । आप सबकी प्रेरणा और आशीर्वाद से मुझे यह पद मिला मैं अच्छा होने की कोशिश करूंगा।

Leave a Comment