राजस्थान के सीएम होंगे भजनलाल शर्मा,, ये होंगे दो डिप्टी सीएम,,

Bhajanlal Sharma will be the CM of Rajasthan, these two will be deputy CMs,

Rajsthan news today ।राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान भी कर दिया गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे इसका ऐलान आज केंद्रीय पर्यवेक्षक समिति ने कर दिया है। जबकि दिया सिंह और प्रेमचंद बैरवा को वहां का डिप्टी सीएम बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में हुए विधानसभा के चुनाव के बाद परिणाम 3 दिसंबर को आये थे । यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है। 3 दिसंबर से आए हुए चुनाव के परिणाम के बाद राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर काफी चर्चाएं हो रही थी । आज इन सभी राजनीतिक चर्चाओं पर विराम लगाते हुए राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयपुर की सांगानेर विधानसभा से विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद मिला है तो वहीं दिया सिंह और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने और मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 में हुए विधानसभा के चुनाव में भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के अशोक लोहाटी को 48 हजार वोट से शिकस्त दी थी। फिलहाल आज उनको मुख्यमंत्री पद देने का ऐलान कर दिया गया है चर्चा है कि कल मुख्यमंत्री पद की शपथ वह लेंगे।

Leave a Comment