(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । कौमी एकता के प्रतीक हजरत सुखचौन शाह बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स का मंगलवार को चादर पेशकर व फातिहा के साथ समापन हुआ। उर्स के दौरान अकीदतमंदों का तांता लगा रहा।
मंगलवार को नगर में हजरत सुखचैन शाह बाबा की चादर का जुलूस निकाला गया। जो तकिया मैदान, झंडा चौराहा, पानी की टंकी, कोतवाली रोड, देवनगर चौराहा, सब्जी मंडी होकर दरगाह शरीफ पहुंचा। आस्ताने मुबारक पर चादर पेश की गई।

बड़ी संख्या में अकीदतमंद चादर शरीफ उठाकर चल रहे थे। तीन दिवसीय सालाना उर्स में शायरों ने नात पढ़कर सुनाई। शहर काजी मौलाना साबिर ने कहा कि हमेशा भलाई के लिए काम करो। कोई काम ऐसा न करो जिससे दूसरों को दुख पहुंचे या परेशानी उठानी पड़े। अगर आप दूसरों के साथ भलाई करते हैं तो अल्लाह भी आपके साथ अच्छा करता है। हजरत सुखचैन शाह बाबा के उर्स में आप लोग आए हैं तो उनके जीवन से कुछ सीख लें। गरीबों और मजलूमों की मदद करें। कोई अगर परेशान हाल आपके पास आया हो उसकी मदद करें, उसकी परेशानी का फायदा न उठाएं। अंत में दुआ के साथ उर्स का समापन हुआ। इससे पहले फातिहा व कुरान ख्वानी भी पेश की गई। इस मौके पर शहर काजी मौलाना साबिर, बाबा मासूम अली मलंग, हाफिज मुजाहिद हक, अफरोज शाह, सादिक अली, नईम शाह, सादिक अली, जाकिर शाह, राजी, अजमेरी, आशू अशफाक बाबा, फरमान आदि मौजूद रहे।






