(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मकर संक्राति के मौके पर जगह जगह लोगों को खिचड़ी वितरित की गयी और कॉफी का वितरण किया गया। निशुल्क चाय पीकर लोगों को ठंड से राहत मिली और आयोजकों को धन्यवाद दिया।
सोमवार को मकर संक्रांति के मौके पर नगर में जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सब्जी मंडी में अनिल सोनी व राजीव सोनी ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर काउंटर लगाकर राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गयी। मां नवदुर्गा सेवा समिति के द्वारा टाउन बिजली घर चौराहे पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। नगर पालिका के पास कस्तूरबा बाजार में राहगीरों को हाड़ कपाऊ ठंड से राहत दिलाने के युवाओं द्वारा निशुल्क काफी वितरित की गयी। ठंडी में राहगीरों को निशुल्क काफी मिलने से ठंडी में सुकून मिला तथा युवाओं को इसके लिए धन्यवाद दिया। मकर संक्राति के मौके पर आयोजित खिचड़ी भोज व चाय कॉफी वितरण में पुष्पेंद्र सिंह यादव, श्यामजी गुप्ता, शिवम गुप्ता, मनीष धूसर, अनिल खकसीस, राहुल साहू, लाला पुरवार, अभिनव गुप्ता, दिव्यांशु पुरवार, मनोज जाटव, प्रभात वर्मा, संजय गुप्ता, अर्पित अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।





