(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । थोक फल व सब्जी मंडी की आढ़त से युवक ने मोबाइल चुरा लिया था। मोबाइल चोरी होने की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज से युवक को पहचानकर मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी शाहरुख पुत्र सुलेमान की थोक फल व सब्जी मंडी में श्रीराम एंड संस के नाम से आढ़त संचालित हो रही है। इस समय मंडी में हरी मटर का व्यापार चल रहा है। बड़ी संख्या में व्यापारी व किसान मंडी में आ रहे हैं। बुधवार की रात को दुकानदार का आढ़त पर रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी होने पर दुकानदार ने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। फुटेज में एक युवक मोबाइल उठाकर जेब में रखते हुए दिखा। दुकान ने युवक को पहचानकर युवक को तलाश कर लिया साथ ही युवक से अपना मोबाइल फोन भी ले लिया। मामले आपस में ही निपटने से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि मोबाइल चोरी होने की कोई सूचना कोतवाली में प्राप्त नहीं हुई थी। सोशल मीडिया से जानकारी होने पर उसकी जांच कराई गई तो पता चला है कि दुकानदार का मोबाइल मिल गया है।






