रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में व्यापारी दिलीप अग्रवाल की स्कूटी से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागने के मामले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के 80 हजार रुपये नकद और दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
नगर में लगातार घट रही घटनाओं से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस को भी परेशान कर दिया है। रविवार को दिन दहाड़े हुए चेन स्केनिंग की घटना व व्यापारी के साथ डेड़ लाख की टप्पेवाजी, महिला की स्कूटी से 30 हजार की टप्पेवाजी की घटना ने जनता में नाराजगी पनपा दी थी। रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवम सिंह सेंगर मय टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमण्ड कोल्ड स्टोर के पास ग्राम सारंगपुर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइकों पर सवार पांच संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी में उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज बाइक और एक होंडा बाइक बरामद हुई।

पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि यह उन्होंने नगर के व्यापारी दिलीप अग्रवाल की स्कूटी से रुपयों से भरा झोला उठाया था। बरामद रुपये उसी चोरी के हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम पता वाशिल पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला रापटगंज कस्बा , सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी मोहल्ला रापटगंज , सुफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी मोहल्ला शाहगंज , फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना और शानू पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुरलीमनोहर बताए। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वाशिल, सजल, सुफियान, फरहान और शानू के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरहान और शानू पर इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सभी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।





