(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । प्रभु कृपा होती है तभी लोगों को पूजा का सौभाग्य मिलता है। यह बात श्रीशनि धाम पर आयोजित नवकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा में निर्मोही अखाड़ा अयोध्या से आए महंत दिवेंद्र दास मुख्य ट्रस्टी जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या ने कही।
निर्मोही अखाड़ा के महंत एवं जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के मुख्य ट्रस्टी महंत दिवेंद्र दास गूढ़ा न्यामतपुर में श्रीशनिधाम पर चल रहे धार्मिक आयोजनों में पहुंचे। उन्होंने नवकुंडीय रूद्र महायज्ञ में यज्ञ क्षेत्र की परिक्रमा की। इसके बाद शनिदेव की पूजा अर्चना की। कहा कि प्रभु की कृपा जिस पर होती है उसे ही यह सौभाग्य मिलता है कि वह प्रभु की पूजा अर्चना कर सके। धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध होता है लोगों में भक्ति भावना जागृत होती है। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि भक्ति सिर्फ धार्मिक आयोजन तक ही सीमित न रह जाए। बल्कि यहां से जो सीखकर जाएं नित्य जीवन में भी उसे अपनाएं। आदर्श जीवन अपनाएं। अपनी संस्कृति और सभ्यता को न छोड़ें। इस मौके पर शनिधाम मंदिर के महंत बृजेश महाराज, ऋषभदास महाराज आदि मौजूद रहे।





