
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र नगर के लोगों ने एसडीएम न्यायिक को सौंपा है। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।
नगर निवासी अशोक चौधरी, अशफाक राईन, जाकिर सिद्दीकी, शिवनारायण वर्मा, आसिफ खान रिफाकती, शाहिद मिर्जा, फैज, राजकुमार दोहरे आदि ने एसडीएम प्रधानमंत्री को संबोधित छहि सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम न्यायिक अनीता देवी को सौंपकर बताया कि सीएचसी में बड़ी संख्या में महिला मरीज आती हैं। गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी होती है। लेकिन रात के समय महिला चिकित्सक न होने से परेशानी होती है। उन्होंने रात में महिला चिकित्सक की व्यवस्था कराने की मांग की है। सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती ने होने से अल्ट्रासाउंड मशीन धूल खा रही है। ऐसे में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग भी की गई। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए लौना में बनाए गए नवीन बिजलीघर से नगर की बिजली आपूर्ति सुनिश्चत कराने की मांग की है। उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर लिफ्ट लगवाने और डाकघर में बंद की गई आरक्षण खिड़की को पुनः शुरू कराने की भी मांग की गई। इसके अलावा उरई से दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलवाने की भी मांग गई।




