Jalaun news today ।जालौन नगर में हिंदू युवा वाहिनी परिवार द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 52वां जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।
हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में युवा वाहिनी के संरक्षक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 52वां जन्म दिन मनाया गया। इस पर केक काट कर उत्साह प्रदर्शित किया और पूजा पाठ कर ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने उन्हें युग पुरुष व विकास पुरुष बताया। इस मौके पर अनिल शिवहरे, संजीव सिंह प्रधान, गोपाल पुरवार, शंभू सिंह, मोनू सक्सेना, पंकज सक्सेना, दीपक गुबरेले, आकाश गुप्ता, अनूप दीक्षित, रामजी ताम्रकार, रुपेश साहू, दिनेश कुशवाहा, अखिलेश सोनी, रोहित बाथम, निशांत गुप्ता, पवन तिवारी, सिंटू महाराज, दीपक याज्ञिक, मयंक, सत्यम याज्ञिक, पवन याज्ञिक आदि मौजूद रहे।