Jalaun news today । पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए प्रयोग किये शब्दों को लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है। कांग्रेसियों ने आज कोंच चौराहे पर अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने का प्रयास करते हुए अपना विरोध जताया।पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीन कर पुतला दहन नहीं करने दिया।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से राहुल गांधी की जाति को लेकर दिए बयान पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा हो रहा है। विपक्ष इस मामले में अनुराग ठाकुर से माफी मांगने की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जाति को लेकर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है। पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष कमालद्दीन व जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा के नेतृत्व में अनुराग ठाकुर के बयान की निंदा की गयी तथा उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांफी की मांग करते हुए कोंच चौराहे पर पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीन लिया तथा पुतला दहन नहीं होने दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कमालद्दीन ने कहा कि संसद में किसी सांसद द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिससे संसद व हमारे देश की गरिमा प्रभावित हो। हमारे देश में अमन चैन आपसी भाई चारा बना रहे। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर ओम नारायण शर्मा, वसीउर्रहमान, अशोक चौधरी, सलमान, उदय सिंह, राजेश कुशवाहा, जुझार सिंह, अतर सिंह, शराफत, इरशाद अहमद, शाकिर मिस्त्री, कायम बरकाती, अशफाक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
जालौन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने का प्रयास,,
uttampukarnews
5 जुआड़ी गिरफ्तार,, इतनी नगदी हुई बरामद
uttampukarnews
किसान ने लगाया आधा दर्जन बाइक सवारों पर यह आरोप,,बताई ये बजह
uttampukarnews