तालाब घूमने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े शातिर,,जांच में जुटी पुलिस

Jalaun news today । जालौन नगर में मुरलीमनोहर तालाब पर घूमने गए युवक की बाइक को अज्ञात बाइक चोरों ने उड़ाया। पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी सुनील कुमार गुप्ता शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक से मुरलीमनोहर तालाब पर घूमने गए थे। तालाब का गेट बंद होने के कारण वह बाइक गेट के बाहर खड़ी करके अंदर टहलने चले गए। लगभग 20 मिनट टहलने के बाद जब वह बाहर निकला तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।

Leave a Comment