प्राइवेट गोताखोर नदी में उतरे लेकिन नहीं मिली सफलता
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun / kuthond news today । जालौन जनपद में बुधवार को लोगों को अचंभित करने वाले घटनाक्रम में ग्राम भदेख निवासी 40 वर्षीय ग्रामीण ने शेरगढ़ घाट पर बने यमुना पुल से नदी में मौत की छलांग लगा दी। जैसे ही उक्त नजारा मौके पर उपस्थित लोगों ने देखा तो वह सकते में आ गये और फिर आनन फानन में कुठौंद थाना पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को नदी में छलांग लगाने वाले की खोजबीन के उतारा लेकिन समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिल पायी थी।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख निवासी अजय पुत्र कंधई उम्र लगभग 40 वर्ष दिन में लगभग 2 बजे शेरगढ़ घाट पर बने पुल पर पहुंचा था इसके बाद उसने अचानक यमुना नदी छलांग लगा दी । जैसे ही उक्त नजारा लोगों ने देखा तो वह सकते में आ गये और फिर घटना की सूचना तत्काल शंकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी पीयूष कुमार उप निरीक्षक, एसएचओ कृष्ण पाल सरोज को दी तो वह तत्काल यमुना नदी के पुल पर पहुंचकर नदी में की छलांग लगाने वाले अजय की खोजबीन के लिये प्राइवेट गोताखोरों को नदी में उतारा लेकिन समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिल पायी थी। अजय कुमार अपने पीछे पत्नी मीना कुमारी तीन पुत्र एक पुत्री पुत्र का नाम शिबू उम्र लगभग 12 वर्ष, मंगली उम्र 10 वर्ष छोटू उम्र 8 वर्ष पुत्री शिवानी कुमारी उम्र लगभग 6 वर्ष है।





