
Lucknow news today । राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पहली कार्यकारणी बैठक के साथ ही नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति ने औपचारिक रूप से अपना कामकाज शुरू कर दिया है।बैठक समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को विधानभवन प्रेस रूम में संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और संगठन के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसमें पत्रकारों को पेंशन, चिकित्सा सुविधा, आवासीय समस्याओं को जल्द से जल्द लागू कराने के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक के अंत में दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट विजय कुमार उर्फ पिंटू की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

स्वर्गीय विजय के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि सभी कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनके परिवार को उचित आर्थिक मदद दिलाई जा सके।
Follow us on Facebook : uttam pukar news
इसके अलावा समिति के उपाध्यक्ष आकाश शेखर शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि 15 दिन में समिति की बैठक हो और इस पर मुहर लगा कर, तय किया गया कि हर 15 दिन में समिति की बैठक और साल में एक बार आम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि पत्रकारों के मुद्दों पर समय रहते विचार-विमर्श हो सके और आवश्यक कदम उठाए जा सकें। बैठक में पेंशन पर भी चर्चा हुई, जिसमें भविष्य में रणनीति तैयार कर काम करने की बात कही गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए सक्रियता से काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में सचिव भरत सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया।
मुख्य बिंदु:
दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट विजय उर्फ पिंटू को श्रद्धांजलि
पिंटू के परिजनों को आर्थिक सहायता पर एकजुटता
हर 15 दिन में समिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय
साल में एक बार आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी।
पेंशन के मुद्दों पर आगे की रणनीति पर तैयारी



