इस कॉलेज के प्रवक्ता को मिली पीएचडी की उपाधि,,फूलमालाओं से लादकर किया गया सम्मानित

Jalaun news today । जालौन नगर के कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता सुरेंद्र बाबू गुप्ता को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। साथी शिक्षकों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उन्हें बधाई दी।
नगर के मोहल्ला गणेशजी निवासी सुरेंद्र बाबू गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में अनुमोदित प्रवक्ता हैं। एमकॉम के साथ ही एमए समाजशास्त्र व अर्थशास्त्र के अलावा अर्थशास्त्र में एमफिल की डिग्री हासिल कर चुके सुरेंद्र बाबू ने शोध निदेशक डॉ. चंद्रकांत अवस्थी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित प्रवीण कुमार विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय में शोध किया। शोध के उपरांत उन्हें विश्व विद्यालय की ओर से पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में साथी शिक्षकों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रबंधक प्रतापनारायण उर्फ लल्ला तिवारी, निदेशक रामराजा निरंजन ब्लॉक प्रमुख, डॉ. विवेक दीक्षित प्राचार्य, डॉ. जितेंद्र परिहार, नफीस सिद्दीकी, प्रवीण दीक्षित, रीतेश द्विवेदी, मनोज पांडेय, रविंद्र निरंजन, मिली दुबे, सुचि गुप्ता, शालिनी पाठक, विष्णु चतुर्वेदी, राममोहन द्विवेदी, आशीष अवस्थी, राजेश द्विवेदी, अशोक दीक्षित, साहिल परिहार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment