जालौन क्षेत्र में ऑटो से जा रही महिला के बैग से कीमती जेवरात चोरी,,मामला दर्ज, जांच शुरू

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गोहन से उरई जा रही एक महिला के बैग से सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। महिला ने अपने सभी गहने एक छोटे बैग में रखे थे, जिसे उसने छोटे पर्स के अंदर रखा हुआ था। ऑटो में यात्रा के दौरान ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर पर्स से सारे गहने निकाल लिए। महिला को गहने गायब होने का पता तब चला जब वह शाम को जालौन पहुंची और अपना बैग खोला। घटना से महिला काफी परेशान हो गई। पीड़ित की तहरीर पर थाना जालौन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और ऑटो में सवार अन्य महिलाओं सहित पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित श्रेयांश मिश्रा निवासी ग्राम गोहन, थाना गोहन ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी योगिता मिश्रा 20 नवंबर 2026 को एक ऑटो से ग्राम गोहन से जालौन होते हुए उरई जा रही थीं। ऑटो में उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं भी बैठी थीं। रास्ते में ही उनके पर्स से गहने चोरी हो गए। शाम करीब 4 बजे जालौन पहुंचने पर जब उन्होंने पर्स देखा तो उसमें रखे गहने गायब मिले। चोरी हुए गहनों में एक सोने का हार, चार चूड़ी, चार अंगूठी, एक जंजीर, एक बैंदी, एक जोड़ी झुमकी और एक जोड़ी चांदी की पायल शामिल है। पीड़ित ने पुलिस से गहने बरामद कराने की मांग की है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की शिकायत की जांच की जा रही है, जो आवश्यक होगा कार्यवाही की जाएगी।