पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में चेक बाउंस के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट (अपर) ने सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी पाते हुए उस पर लाख रुपये का अर्थदंड लगाया साथ ही छह माह के कारावास से भी दंडित किया।
परिवादी शत्रुघ्न ने हरी मटर की फलियां वर्ष 2023 में आढ़तिया इशहाक को हरी मटर की फलियां 59000 रूपये में विक्रय की थी। उस समय उसने 59000 रुपये की चेक दी थी। जब उसने चेक अपने खाते में लगाई तो चेक बाउंस हो गई। तब उसने न्यायालय में वाद दायर किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट (अपर) निकिता सिंह ने गुण दोष के आधार पर आरोपी इशहाक को दोषी पाते हुए परिवादी को एक लाख रुपये का भुगतान करने एवं छह माह के कारावास से दंडित किया है।
मकान बंटवारे को लेकर गालीगलौज, पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। मकान के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। रावतान निवासी संगीता पत्नी रविंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके परिजन कमलेश कुशवाहा पुत्र गोपी कुशवाहा मकान के बंटवारे को लेकर आए दिन गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर शांति भंग की कार्रवाई की ।







