रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया कमांडरों के सम्मेलन को सम्बोधित,, कही यह बात

Defance minister Rajnath Singh। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अपने लोकसभा क्षेत्र लखनऊ में पहुंचकर संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक शांति प्रिय राष्ट्र है लेकिन सशस्त्र बलों को शांति बनाए रखने को युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात रूस यूक्रेन इसराइल हमास संघर्ष और बांग्लादेश में मौजूद अस्थिर स्थिति का जिक्र करते हुए कमांडरों से इन घटनाओं का एनालिसिस करने को कहा।

सम्बोधन में कही यह बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की उत्तरी सीमा और स्थिति और पड़ोसी देशों में हो रही घटनाएं शांति और अस्थिरता के लिए चुनौती बन रही हैं । इस पर टॉप मिलिट्री लीडरशिप को एनालिसिस करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत शांतिपूर्ण तरीके से विकास कर रहा है हालांकि चुनौतियों को देखते हुए हमें सतर्क रहने की जरूरत है यह महत्वपूर्ण है कि हम अमृत काल के दौरान अपनी शांति बरकरार रखें।

Leave a Comment