एसडीएम व विशिष्ट अतिथि ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व मेधावियों को सम्मानित,,भारत विकास परिषद के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

Jalaun news today । जालौन नगर में शिक्षक दिवस की संध्या पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 12 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान में आयोजित गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम हेमंत पटेल व विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद श्रवण कुमार द्विवेदी द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक ही वे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं। हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करते हैं। हमें जीवन के कठिन मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी मेहनत का फल हम अपने जीवन में पाते हैं। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद श्रवण कुमार द्विवेदी ने कहा कि धर्म संस्कृति में कमजोर व्यक्ति का भी जीने का उतना ही अधिकार माना गया है जितना सबल का। इसलिए प्रारंभ से ही हमने एक दूसरे के लिए जिओ की बात कही। केवल वही जीवित रहते है, जो दूसरों के लिए जीवित रहते है। कार्यक्रम में 15 सेवानिृत्त शिक्षकें को श्रीफल, शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 12 मेधावी छात्र, छात्राओं को भी शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा व डॉ. रंजना दुबे ने किया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सीपी गुप्ता, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, शाखा अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, राजीव माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह गुर्जर, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, इंद्रजीत सिंह गुर्जर निक्कू राजू नेता, डॉ. सुरेश साहनी, अरविंद बाजपेयी, उमेश दीक्षित, श्रीगोविंद स्वर्णकार, मुकेश साहनी, गौरव गुप्ता, राजेश मानपुरा, विद्यासागर मिश्रा, अरुणकांत दुबे, आशीष चतुर्वेदी अरुण पुरवार, विपिन उपाध्याय, आलोक श्रीवास्तव, आभा शर्मा, कल्पना बाजपेई, सुनीता दीक्षित, नैना साहनी, कुसुम विश्नोई, सरोज स्वर्णकार, मधु पांडे, मुकेश साहनी गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment