माइनर का पानी ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी,,किसानों ने लगाई अधिकारियों से मदद की गुहार

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में तरसौर रजबहा के ओवर फ्लो होने के कारण माइनर के दोनों ओर के खेतों में पानी भर गया है। पानी भरने के कारण लगभग एक सैकड़ा बीघा में खेतों में खड़ी तिल की फसल खराब हो गई है। किसानों ने समस्या का समाधन कराने एवं मुआवजे की मांग डीएम से की है।
कैंथवा करतलापुर से निकला तरसौर रजबहा इस समय ओवर फ्लो होकर चल रहा है। ओवर फ्लो के कारण माइनर की पटरी को पार करके पानी दोनों ओर के खेत में भर रहा है। माइनर का पानी खेतों में पहुंचने के कारण आसपास के खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। खेतों में पानी भरने के कारण खेतों में खड़ी तिल की फसल खराब हो गयी है। एक सैकड़ा बीघा से अधिक खेतों में खड़ी तिल के खराब होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। किसान राजेंद्र भास्कर, छोटेलाल दोहरे, पंकज भास्कर, संतोष दोहरे, जगमोहन, अजगर राजावत, कृष्णकांत अवस्थी पुत्तीलाल अवस्थी, लाखन राजावत, राजू विश्वकर्मा, जगराम सेंगर, अरविंद भास्कर आदि बताते हैं कि माइनर में पानी चल रहा था। माइनर के ओवर फ्लो होने के कारण पानी खेतों में भर गया। खेतों में किसानों ने तिल की फसल बोई थी। लगभग एक सैंकड़ा बीघा से अधिक खेतों में बोई गई तिली की फसल पानी भरने से खराब हो गई है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा है। किसानों ने डीएम से फसल खराब का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने एवं ओवरफ्लो माइनर का समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Comment