सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जनपद जालौन में चलाया सदस्यता अभियान,,

कालूराम प्रजापति और विनीता बाल्मीकि ने किया मार्गदर्शन

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत जालौन जनपद के मुख्यालय उरई में एक महत्वपूर्ण कायर्क्रम का आयोजन किया गया। यह कायर्क्रम जेल रोड स्थित सरकार पैलेस में आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कायर्क्रम के मुख्य अतिथि पाटीर् के राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति और विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता बाल्मीकि रहीं। कायर्क्रम की शुरुआत में कालूराम प्रजापति ने पार्टी के सदस्यता अभियान की महत्वता पर जोर देते हुए कहा कि जितना अधिक सदस्यता अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा, पार्ट की विचारधारा और लक्ष्य को समाज के हर वगर् तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। विशिष्ट अतिथि विनीता बाल्मीकि ने भी अपने वक्तव्य में पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को धन्यवाद दिया और कायर्क्रम में उपस्थित सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का उद्देश्य समाज के शोषित, वंचित, और अति शोषित वर्गों को पार्टी से जोड़ना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान सिर्फ एक राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले वगोंर् को मुख्यधारा में लाने का प्रयास है। कायर्क्रम में हरिओम प्रजापति (मंडल प्रभारी, झांसी), अखिलेश धूता (जिला प्रभारी), सुनील परिहार (जिला अध्यक्ष), प्रभान सिंह खंगार (जिला सह प्रभारी), सुखनंदन (जिला अध्यक्ष, झांसी) और निरपत सिंह खंगार (पूर्व मंडल प्रभारी, झांसी) समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पर्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के सदस्य के रूप में जोड़ने का संकल्प लिया। कायर्क्रम में आए हुए लोगों ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

आपकी अपनी मासिक पत्रिका

Leave a Comment