जालौन नगर के प्रमुख समाजसेवी के निधन पर आयोजित हुई श्रदांजलि सभा,,

Jalaun news today । जालौन नगर के प्रमुख समाजसेवी अखिलेश गुप्ता के असामयिक निधन पर भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा संस्थापक महासचिव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।
भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव अजय महतेले ने उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के भाई बलदाऊ जैसा घनिष्ठ सहयोगी निरूपित किया। उन्होंने कहा कि वे सभी सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते थे। कवि महेंद्र पाटकार मृदुल ने उन्हें कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई साथ ही ईश्वर से दिवंगत की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गई। इहस मौके पर ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन, आदित्य भूषण तिवारी, वाचस्पति मिश्र, ओंकार निरंजन, सतीश सिंह सेंगर, डॉ नितिन मित्तल, पुनीत मित्तल, धीरज बाथम, पवन कुमार अग्रवाल, रामशरण विश्वकर्मा, विश्नूभैया, ऊषा गुप्ता, महेश बिलैया, सुशील गुप्ता, अनिल माहेश्वरी, अनीता महेश्वरी, शशि अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, विनय महेश्वरी, नैना साहनी, सरिता कुशवाहा, अनीता द्विवेदी, किरन अग्रवाल,सिंधुजा, सुनीता श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, प्रेम कुमार गुप्ता, राजीव मिश्रा, अभय राजावत, प्रेमदास गुप्ता, मोहन कुशवाहा, महेंद्र राठौर राजू मानपुरा, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment