यूपी में चली आईपीएस अधिकारियों की तवादला एक्सप्रेस,, दो आईजी समेत कई जिलों कप्तानों का हुआ ट्रांसफर,, देखिये पूरी लिस्ट

UP news today । उत्तर प्रदेश में मंगलवार की शाम आईपीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई । शासन द्वारा जारी की गई लिस्ट में आज दो आईजी व 15 जिलों में तैनात आईपीएस अधिकारी है जिनके तवादले हुए हैं। आज जिन जनपदों के कप्तानों के तबादले किए गए हैं उनमें औरैया झांसी महोबा आदि जनपद शामिल है जहां पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है।

इनके हुए तवादले

शासन द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार अभी तक आईजी रेंज अलीगढ़ के पद पर तैनात शलभ माथुर को पुलिस महानिरीक्षक स्थापना बनाकर लखनऊ भेजा गया है तो वही प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ रेंज का नया आईजी बनाया गया है।

आईजी ट्रांसफर लिस्ट

इसके अलावा झांसी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर राजेश एस को शाहजहांपुर जनपद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि सुधा सिंह झांसी की नई एसएसपी बनाई गई है । सोनभद्र जनपद में तैनात डॉक्टर यशवीर सिंह को रायबरेली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है सिद्धार्थ शंकर मीणा को प्रयागराज जनपद में डीसीपी बनाकर भेजा गया है औरैया जनपद की एसपी रही चारू निगम को 47वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक बना कर गाजियाबाद भेजा गया है अपर्णा गुप्ता को लखनऊ पुलिस कमिश्नर रेट में भेजा गया है अशोक कुमार मीणा को सोनभद्र का नया एसपी बनाया गया है अभिषेक कुमार अग्रवाल को पुलिस कमिश्नर रेट आगरा भेजा गया है दीपक भूकर को उन्नाव का नया एसपी बनाया गया है । देखिए पूरी लिस्ट जिनके तबादले हुए हैं-

जारी की गई लिस्ट

Leave a Comment