दर्दनाक घटना ; पेड़ की डाल ऊपर गिरने से घायल हुए भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष की उपचार के दौरान मौत,

Jalaun news today । जालौनक्षेत्र में बीते कल बिजली केबिल में टकरा रहे पेड़ को काटते समय टहनी के गिरने से पोल टूटकर भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष पर जा गिरी थी। इलाज के दौरान पूर्व बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां में मंगलवार को बिजली की केबिल डालने का काम चल रहा है। केबिल डालने के दौरान गांव में महियादीन के घर के सामने लगे नीम के पेड़ से केबिल टकरा रही था। जिसके चलते बिजली कर्मचारियों ने पेड़ की टहनी को काटने का निर्णय लिया। टहनी काटते समय अचानक टहनी टूटकर केबिल पर गिर गई। जिसके चलते केबिल समेत बिजली का पोल टूट कर जमीन पर गिर गया। इसी दौरान गांव के पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष विकास बाबू (40) पुत्र प्रेम सिंह निवासी दहगुवां वहां रास्ते निकल रहे थे। वहां से निलकते समय वह पोल की चपेट में आ गए और पोल के नीचे दबकर घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो पत्नी सोनी देवी रो रोकर बेहोश हो गई। वहीं बेटे आर्यन (11), भुप्पी (5) व बेटी मन्नत (8) के सिर से पिता का हाथ छिन जाने से वह भी मायूस बैठे नजर आए।

Leave a Comment