
Jalaun news today । जालौन नगर के देवनगर चौराहे पर नगर की महिला क्रांतिकारी ताई बाई की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर बौद्धिक काउंसिल ग्रुप, नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा व संकीर्तन सेवा समिति ने संयुक्त रूप से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जालौन की प्रथम महिला क्रांतिकारी ताई बाई की प्रतिमा देवनगर चौराहे पर लगवाने को लेकर बौद्धिक काउंसिल ग्रुप, नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा व संकीर्तन सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हेमंत पटेल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार को सौंपा गया। उक्त संगठनों ने संयुक्त रूप से मांग की है कि देवनगर चौराहे पर जालौन की गौरव प्रथम क्रांतिकारी महिला शासिका ताई बाई की प्रतिमा लगवाई जाए। बताया कि एतिहासिक नगर जालौन की प्रथम महिला शासिका व क्रांतिकारी वीरांगना ताई बाई रहीं। जिन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लिया। नगर के लिए उन्होंने उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। नगर की अंतिम शासिका और बिना भय के शासन किये जाने से नगर के लोगों का उनसे बहुत लगाव है। ऐसे में जनता के सम्मान के लिये उनकी प्रतिमा को देव नगर चौराहे पर स्थापित करके उन्हें उचित सम्मान दिलाया जाए। जिससे नगर की जनता को अपने नगर की वीरांगना पर गर्व महसूस हो और आने वाली पीढियां उन्हें याद कर सके। इस मौके पर केसी पाटकार, डॉ. अवध किशोर त्रिवेदी, भगवती प्रसाद मिश्रा, योगेंद्र राठौर, अभिनय सिंह,
राजावत, महेंद्र सोनी, श्रवण श्रीवास्तव, सोहनलाल गुप्ता, रामकृपाल पांचाल, अनिल महेश्वरी, शशिकांत वर्मा, बॉबी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।






