मुहल्ले के लोगों से झगड़ा कर रहे युवक पर पुलिस ने की ये कार्यवाही

Jalaun news today । जालौन नगर में अलग अलग मामलों में पुत्रवधू और मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहे दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी सुनील कुमार मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा व गाली, गलौज कर रहा था। मोहल्ले के लोगों ने समझाने की कोशिश की तो मारपीट करने लगा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उधर, फर्दनवीस निवासी अंजू ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर राजू आए दिन घर में झगड़ा करते रहते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। जिसके चलते घर का माहौल खराब हो रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गुरूवार की सुबह भी उन्होंने झगड़ा व गाली, गलौज की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment