UP news today। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी में देर रात दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों की तबादले हुए हैं। शासन ने बीती देर रात कई जनपदों के DM का तवादला एक्सप्रेस चलाई है। जारी की गई लिस्ट में मुजफ्फरनगर आगरा फतेहपुर शामली आदि जनपदों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।
इनके हुए तबादले
शान द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त प्रभारी चकबंदी आयुक्त तथा विशेष सचिव राजस्व बनाया गया है अविनाश कृष्ण सिंह को जिलाधिकारी मैनपुरी से बदलकर प्रभारी महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा बनाया गया है नवीन कुमार जीएस को सचिव सिंचाई बनाया गया है विशाल भारद्वाज को कुशीनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर का नया जिला अधिकारी बनाया गया है रविंद्र सिंह को फतेहपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है अरविंद माल्या बंगरी को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है डॉ दिनेश चंद्र को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है फतेहपुर की डीएम रही सी इंदुमती को विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विभाग बनाया गया है अरविंद कुमार चौहान को शामली का नया डीएम बनाया गया है । जिन 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं देखिए पूरी लिस्ट।







