रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में कैफे और रेस्टोरेंट के बाहर युवकों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीएनबी बैंक के बगल स्थित सेन्डविच बार रेस्टोरेंट के बाहर दो गुटों के बीच मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर युवकों के बीच विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है ।
आमने सामने से भिड़े कार व ऑटो
जालौन। कोंच मार्ग पर देवरी के पास कार और ऑटो में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोग मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं।
शनिवार की शाम एक ऑटो में लगभग आधा दर्जन सवारियां जालौन से कोंच की ओर जा रहीं थीं। वहीं कोंच की ओर से एक कार जालौन की ओर आ रही थी। जब दोनों वाहन कोंच मार्ग पर देवरी गांव के पास पहुंचे तभी अचानक से दोनों वाहनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। वाहनों में आमने सामने टक्कर से दोनों वाहन के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि वाहनों की रफ्तार अधिक न होने की वजह से उनमें बैठी सवारियां बाल, बाल बच गई। दो ही सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है।





