नमो नमो हिंदू महासभा के तत्वावधान में इस मंदिर में हुआ सुंदरकांड,,

Jalaun news today । जालौन नगर में नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान मे श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर पर 101वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत कमलेश पुजारी द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा का पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ किया गया। अंत में हनुमानजी की आरती पुष्पांजलि व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, महामंत्री त्रिलोकीनाथ गुप्ता, प्रदेश मंत्री इंद्रजीत सिंह गुर्जर निक्कू, सुशील बाजपेयी, अतुल दिवेदी, लालजी विश्नोई, पंजाब सिंह, गोपालजी गुप्ता, पंकज गर्ग, महेंद्र सिंह सेंगर, सोहनलाल गुप्ता, रामकृपाल, संतोष, चंद्रप्रकाश सोनी, रविशंकर पाटकार, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मिथलेश मिश्रा, महेंद्र सोनी, देवीशरण पुरवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment