जालौन पुलिस ने अलग अलग क्षेत्र से पकड़े जुआड़ी,, ये हुआ बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थान से हारजीत की बाजी लगा रहे 17 लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से 33 हजार 100 रुपये, ताश की गड्डी व मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं।


हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली का पर्व नजदीक आते ही जुए के फड़ सजने लगे हैं। पुलिस भी जुआरियों के खिलाफ अभियान चला रही है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र पटेल को सूचना मिली कि मोहल्ला चिमनदुबे में एवं सहाव गांव में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जीत हार की बाजी लगा रहे हैं।सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा। चिमनदुबे में एक चबूतरे पर जुआ खेल रहे इसरार व शाहबाज निवासीगण रापटगंज, हाशिम व असगर चिमनदुबे, मुफीस व दीपक मुरलीमनोहर, अबरार हिरदेशाह, आमिर तोपखाना को पुलिस ने पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस ने 14010 रुपये बरामद किए।

वहीं सहाव गांव में तिराहा के पास जुआ खेल रहे पूरनलाल, राजू, रोहित, कमल सिंह, कुलदीप कुमार, धीरज, राशिद अली, सईद शाह, कुंवर सिंह को पुलिस ने पकड़ा। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के पास से 23090 रुपये बरामद किए। दोनों स्थानों पर पुलिस ने ताश की गड्डी व मोबाइल फोन भी बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

आपका अपना पेपर

E-Paper 21-October-2024 – उत्तम पुकार न्यूज़

Leave a Comment