
Uttarakhand News today । आज रात से बाबा बद्री विशाल के कपाट शीतकालीन सत्र के लिए बन्द हो जाएंगे। इससे पहले आज बाबा के मंदिर को फूलों से सजाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबा के कपाट रात 9 बजकर 7 मिनट पर बन्द हो जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बाबा बद्रीनाथ के कपाट आज से शीतकालीन सत्र के लिए बन्द हो जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार आज बाबा का श्रंगार आभूषण और वस्त्र हटाकर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज रात 9 बजकर 7 मिनट पर कपाट बंद हो जाएंगे।



