
Mata Savitri bai fule jayanti । जालौन जनपद के मुख्यालय उरई में आज देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिन माली समाज के लोगों ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। एडवोकेट विवेक सैनी के नेतृत्व में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माली समाज के लोग मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार आज देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिन है। 3 जनवरी सन 1831 को जन्मी माता सावित्री बाई फुले ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले के साथ वैवाहिक बन्धन में बंधने के बाद उस दौर में महिलाओं के बीच जाकर शिक्षा की अलख जगाई थी जब महिलाओं को शिक्षित करने की बात सोची भी नहीं जाती थी। उनके इस योगदान को लेकर ही माता सावित्री बाई फुले को देश की पहली महिला शिक्षिका माना जाता है। आज उनका जन्मदिन माली सैनी समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी मनाया इसी कड़ी में जालौन जनपद के मुख्यालय उरई में माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिन माली समाज के लोगो ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

महात्मा ज्योतिबा फुले मोर्चा के सचिव विवेक सैनी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को माली परिवार में हुआ था फुले दम्पत्ति ने महिलाओं के लिए स्कूल खोला और समाज में व्याप्त छुआछूत और अन्य कुरीतियों का विरोध कर समाज को जगाने का कार्य किया।
उरई में हुए इस कार्यक्रम में इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जगदीश सैनी माली सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश माली ने भी अपने वक्तव्य दिए। इस मौके पर गायत्री सैनी नीरज सैनी जगदीश सैनी विवेक सैनी समेत बड़ी संख्या में माली समाज के लोग उपस्थित रहे।

