रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में मुर्गा लेने के बाद रुपये मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहे पर शकील की मुर्गे की दुकान है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बॉबी निवासी खंडेराव उनकी दुकान पर आए और उनसे मुर्गा लिया। मुर्गा लेने के बाद जब उसने बॉबी से रुपये मांगे तो वह रुपये देने से इंकार करने लगे। जब उसने कारण पूछा तो नाराज होकर गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
जालौन पुलिस ने संदिग्ध हालात में घूम रहे व्यक्ति को पकड़ा,,यह हुआ बरामद
Jalaun news today ।जालौन में एसआई रमेशचंद्र ने उरई रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे सूरज निवासी तोपखाना को पकडा है। जिसके पास से पुलिस ने 21 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।





