रुपये के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रुपयों के लेन देन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी यासीन और शाहगंजह निवासी कमल के बीच रुपयों के लेन देन का मामला था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान ही उनके बीच गाली, गलौज व मारपीट होने लगी। मोहल्ले के लोगों के समझाने के बाद भी जब वह नहीं माने तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

संदिग्ध गिरफ्तार यह हुआ बरामद

जालौन। औरेखी मलकपुरा के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे सलीम निवासी चाकी थाना गोहन को छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी मदनपाल ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment