Lucknow news today।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सेंट बारिश पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । पीजीआई के एकता नगर रायबरेली रोड पर स्थिति इस प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने मन को लुभाने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए । विद्यालय में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन नगर के प्रमुख समाजसेवी रघुवर दयाल शुक्ला व शारदा नगर द्वितीय वार्ड की सभासद द्रोपदी रावत ने किया।

बता दे आपको पीजीआई के एकता नगर मैं स्थित सेंट बारिश पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताए गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ देवेंद्र एवं अभि तिवारी की गणेश वंदना एवं अपूर्वा सोनी और प्रियंका के सरस्वती बंदना दी गई प्रस्तुति से हुआ।

प्ले ग्रुप के बच्चों द्वारा टेडी बियर नर्सरी के बच्चो द्वारा मुझे माफ करना ओ साई राम तथा kg कक्षा के बच्चों द्वारा एक कोटा दो फिगर प्रस्तुति ने वहां मौजूद दर्शको का मन मोह लिया।

कक्षा एक की छात्रों ने वेलकम सॉन्ग और कक्षा 2 के छात्रों ने जादू कक्ष 3 के छात्रों ने बेचारा पति लूंगी डांस दुल्हा और चूल्हा तथा आई लव माई इंडिया पर प्रस्तुति दी। वही कक्षा चार के छात्रों ने काला चश्मा झूमे जो पठान आदि गानों पर नृत्य करके सबका मन मोह लिया। इसके अलावा कक्षा 5 छात्रों ने भी मनमोहक प्रस्तुति देकर वहाँ मौजूद लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चे एवं कार्यक्रम को तैयारी कराने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य विभा द्वारा मेडल व ट्रॉफी देकर प्रसिद्धि हौसलफजई की गई।





