रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के वार्ड 3 मोहल्ला हरीपुरा में लगा लोहे का बिजली का पोल जर्जर हो चुका है तथा झुक गया है। जमीन के अंदर गड़ा हुए बिजली के पोल जंग के कारण गल गया है । जिसके चलते पोल कभी भी गिर सकता है। पोल के झुकने के कारण आसपास के लोगों को उसके गिरने कि डर सताता रहता है।
नगर के वार्ड नंबर 3 हरीपुरा में अजय सिंह के घर के पास सी सी सड़क पर बिजली का लोहे का पोल लगा हुआ है। काफी समय पूर्व लगा हुआ यह पोल जर्जर होकर एक ओर झुक गया है। इतना ही नहीं लोहे के पोल में लगी जंग के चलते जमीन के अंदर का लगा हुआ हिस्सा नष्ट हो चुका है। जमीन के बाहर निकले पोल को भी जंग ने गला दिया है। ऐसे में जरा सा धक्का लगने पर कभी भी पोल गिरने का खतरा है।खम्बे के गिरने का लोगों को डर सताता रहता है। मोहल्ला वासी अजय सिंह, गोविंददास, धीरेन्द्र, बालमुकुंद, दयाराम, मनीष, विशाल, राजेन्द्र, रामदास , छिद्दन, राम खिलौने आदि ने बताया कि बिजली के पोल को झुके हुए काफी समय हो गया है। इस जर्जर पोल को बदलवाने के लिए वह 3 जुलाई 2023 से कई बार बिजली विभाग में लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक पोल को बदलने का कोई प्रयास नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों या कर्मचारियों ने मौके पर आकर जर्जर पोल को देखना भी उचित नहीं समझा। अब तो पोल में दरार भी आ गई है। सड़क पर भीड़ भाड़ रहती है तथा वाहन निकलते रहते । किसी दिन यदि पोल गिरता है तो गंभीर हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने इबकी शिकायत पूर्व में एस डी एम से भी किन्तु इसके बाद भी उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया है। मोहल्ले के लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि जनहित और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उक्त जर्जर बिजली के पोल को बदलवाया जाए।





