यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर सपा ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

Bahraich news today । बहराइच में यूरिया खाद क़े संकट व कालाबाजारी, जनपद में घाघरा और सरयू नदियों क़े कटान और बाढ़ से विस्थापितों क़ो राहत तथा पुनर्वास, चिलवरिया चीनी मिल पर किसानों क़े 100 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान क़ो लेकर समाजवादी पार्टी नें जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और तीन सूत्रीय ज्ञापन अपर जिला मजिस्ट्रेट क़ो सौपकर समस्या क़े निराकरण की मांग की।
सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जिलाअध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट क़े नेतृत्व में पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष नें कहा कि अफसर और सत्तारूढ़ दल क़े नेता यूरिया खाद की अवैध रूप से नेपाल सप्लाई कर करोड़ों की कमाई कर रहे हैँ और जनपद का किसान एक एक बोरी यूरिया के लिए दर दर भटक रहा है। किसान पुलिस की लाठियाँ खा रहा है। जनपद का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ और कटान से पीड़ित बेघर विस्थापित सड़क के किनारे त्रिपाल क़े नीचे खुले आसमान में पड़े हुए हैं। गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान का झूठा दावा करने वाले मुख्यमंत्री के राज में बहराइच क़े गन्ना किसानों का 100 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, पूर्व विधायक रमेश गौतम, लोकसभा कैसरगंज क़े पूर्व प्रत्याशी भगत राम मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी क़े सदस्य सुंदर लाल बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष देवेशचंद्र मिश्र, अनिल यादव, उत्तम कुमार सिंह, वसीम अहमद, राम जी यादव, नंदेश्वर यादव, अवधेश वर्मा, विकास चौधरी, हरीश वर्मा, जंगबहादुर पांडे, मोo आसिफ, आनंद पाठक, अयोध्या सोनी, गुड्डू निसार, मुन्ना रइनी, गौरव यादव, तबवीर अहमद, सुनील यादव, रितेश यादव सावन,शिवाकांत शुक्ला, अन्नू गुप्ता, प्रदीप गौतम, चंद्र प्रकाश मिश्र, ब्लवीर गौतम, मनुदेवी, रेखाराव, सुमन शर्मा, मंजू चौधरी एडवोकेट, राजकुमार अवस्थी, शोभित बाजपेई, ललित मिश्र, आकाश नीरज कैराती, आशीष अवस्थी अरविन्द आर्य, मोहित सिंह राना, शरद कुमार सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Comment