पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
UP STF News Today ।उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आजमगढ़ जनपद में यूपी एसटीएफ की टीम ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश शंकर कनौजिया को मुठभेड़ के बाद मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शंकर कनौजिया ने वर्ष 2011 में अपने गिरोह के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान एक व्यक्ति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी तभी से वह फरार होकर अन्य अपराध कर रहा था।
आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में हुई मुठभेड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसटीएफ की टीम को यह सूचना हासिल हुई थी कि ₹1लाख का वांछित अपराधी शंकर कनौजिया किसी घटना को अंजाम देने के लिए आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने वाला है । इस सूचना पर एसटीएफ की टीम सक्रिय हुई और उसका आमना सामना बदमाश शंकर कनौजिया से हो गया। बताया जा रहा है कि एसटीएफ टीम को देखकर बदमाश ने गोली चलाना शुरु कर दिया और जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ टीम ने भी गोली चलाई जिसमें शंकर घायल हो गया उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक कारबाईन 9 mm एक पिस्टल 9mm खुखरी व कारतूस बरामद हुए हैं।
ADG LO ने दी जानकारी
एसटीएफ टीम को मिली इस कामयाबी के सम्बंध में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बयान जारी करते हुए कहा कि शंकर कनौजिया द्वारा अपने गिरोह के साथ वर्ष 2011 में दोहरीघाट क्षेत्र में लूट के दौरान विंध्याचल पांडे नामक व्यक्ति की हत्या कर गला काटकर गायब कर दिया गया था। यह तभी से फरार था। फरारी के दौरान यह लगातार लूट आदि का अपराध करता रहा। उसी क्रम में वर्ष 2024 में जुलाई माह में इसके द्वारा जनपद महाराजगंज निवासी शैलेंद्र सिंह का अपहरण कर लोडर गाड़ी लूट लिया गया तथा लूट के दौरान उनकी हत्या कर धड़ से सिर गायब कर दिया गया था। उक्त अभियोग में इसके ऊपर एक लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके संबंध में अन्य अपराधों का पता लगाया जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
ADG वाराणसी जॉन ने घोषित किया था इनाम







