राहुल उपाध्याय कुंज बिहारी शर्मा
पयागपुर,बहराइच। नगर पंचायत पयागपुर के भूपगंज बाजार में आयोजित होने जा रही भव्य रामलीला के शुभारंभ से पूर्व भूमि पूजन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। रामलीला कमेटी के मुख्य सलाहकार आनंद बिहारी शुक्ला की देखरेख व अध्यक्ष मनोज सोनी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पुरोहित राम जी शास्त्री ने विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ कर भूमि पूजन कराया।
भव्य आयोजन के तहत रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर हैं।
यह महोत्सव 1962 से निरंतर आयोजित होता रहा है इस वर्ष रामलीला 21 सितंबर से प्रारंभ होंगे
इस दौरान नरग मोह से लिकर राम बनवास और रावण वध तक की लीला का मंचन होगा
3 अक्टूबर को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और तत्पश्चात् भरत मिलाप और राजतिलक का मंचन होगा जिसमें समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार की रामलीला ऐतिहासिक और मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ नगरवासियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक सरदार गुलाब सिंह, प्रबंधक सूरज शर्मा,महामंत्री रोहित शुक्ल, कोषाध्यक्ष दानेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, संयोजक राहुल सोनी, उपाध्यक्ष पंकज कसेरा, मयूर माहेश्वरी,पात्र निर्देशक उमेश तिवारी, राजकुमार वैश्य और व्यास गोविंद बिहारी शुक्ला , विष्णु मित्तल , योगेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

