रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
बहराइच। महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में आज गायत्री चेतना केंद्र गायत्री पुरम (मैदानी बाबा आश्रम) परिसर में एकात्म मानववाद के प्रणयता पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती समारोह श्रद्धा आस्था एवं सामाजिक समरसता अभियान से जन जन को जोड़ने के संकल्प के साथ मनाया गया।
महामना मालवीय मिशन अवध अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को युगद्रष्टा एवं महामानव बताते हुए उनके बताए गए एकात्म मानववाद को आत्मसात कर परिवार ,समाज , धर्म व देश को मजबूत करने का आवाहन किया।
समाजसेवी इंजीनियर राधेश्याम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को सामाजिक अग्रदूत बताते हुए समाज में सामाजिक सद्भाव बनाने हेतु जब जागरण अभियान चलाए जाने का आवाहन किया।
संघ विचारक प्रेम चंद श्रीवास्तव ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को सामाजिक एवं धार्मिक अध्यात्मवाद का समन्वय बताते हुए अंत्युदो प्रेरणा से जन जन को जोड़ने का आवाहन किया।
कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य सुशील बाजपेई ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद् प्राचार्य आर पी एन श्रीवास्तव ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को समाज को नई दिशा में ले जाने का उत्प्रेरक बताया तथा युवा पीढ़ी को श्रद्धेय पंडित जी के विचारों से जुड़कर देश एवं धर्म को मजबूत करने का आवाहन किया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी ,परिव्राजक पंडित जगदीश मिश्र , रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष अनिल मिश्र , दुर्गेश एवं कांति मिश्र , शिव पूजन वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलकर देश , समाज एवं राष्ट्र को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
Contact for advertising:9415795867

