सीमांत इंटर कॉलेज में विज्ञान नवाचारों की चमक

नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर वैश्य ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह

राहुल उपाध्याय

रूपईडीहा,बहराइच। सीमांत इंटर कॉलेज रूपईडीहा में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता देखते ही बनती थी। आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और विज्ञान आधारित नवाचारों से सजे मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर वैश्य तथा विशिष्ट अतिथि अभिमन्यु मिश्रा ने किया। अतिथियों ने विभिन्न कक्षाओं के स्टॉलों का अवलोकन कर छात्रों के प्रयासों की जमकर सराहना की।
प्रधानाचार्या प्रियंका पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदर्शनी का संचालन हुआ, जिसमें प्रबंधक सुभाष चंद्र पाण्डेय,प्रबंधक प्रतिनिधि विकास पाण्डेय, शिक्षकों और विद्यालय परिवार का उत्कृष्ट योगदान रहा।

विभिन्न कक्षाओं द्वारा प्रस्तुत प्रमुख प्रोजेक्ट

कक्षा 11 शिक्षक सतीश श्रीवास्तव

न्यूक्लियर पावर प्लांट

DNA Replication मॉडल

कक्षा 10 – शिक्षक राकेश पाण्डेय

ऑक्सीजन जैक – आशु, सोनल, रिया गुप्ता, प्रिया यादव, मृधा

कार्बन टेस्टीफायर – अनुज मिश्र, गौरव, मुस्कान, अवनी, श्रिया

कक्षा 9 – शिक्षक सुधाकर पाठक

प्रीनिवल नाम – वेपर सिली – देवेन्द्र, अनुष्का, शिवांश आदि

डिजास्टर अलर्ट मॉडल – काव्या, साक्षी, आदित्य, प्रखर

क्विज़ गेम – सृष्टि, आदर्श, प्रियांक

कक्षा 8 – शिक्षक अजय शर्मा

मॉडर्न टेक्नोलॉजी

डिजिटल एजुकेशन मॉडल

रिन्यूएबल एनर्जी

कक्षा 7 – शिक्षक प्रियंवदा श्रीवास्तव

स्मार्ट व्हीकल – इलेक्ट्रिक मॉडल

बायोगैस मॉडल

बीएसटी मॉडल

स्मार्ट फार्मिंग

कक्षा 6 – शिक्षक मोहम्मद कादिर

स्टेट डिस्कवर मॉडल

स्मार्ट सिटी

कक्षा 5 – शिक्षक राजनंदनी, शिवानी

ऑपरेशन सिंदूर

स्मार्ट ट्रैफिक इलेक्ट्रिक मॉडल

चंद्रयान-3 मॉडल

सोलर पावर सिटी

डायनासोर वर्किंग मॉडल

छात्र-छात्राओं में विशाल विश्वकर्मा, सलोनी, कृति जायसवाल, अंश अग्रवाल, देवन शुक्ला, आदित्य सहित अनेक बच्चों ने अपने मॉडल से दर्शकों का मन मोह लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर वैश्य ने प्रदर्शनी में पहुँचकर विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा नयी पीढ़ी भविष्य की वैज्ञानिक शक्ति है। उनके नवाचारों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्या प्रियंका पांडे और शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा की तथा भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे आयोजनों के समर्थन की बात कही।