
राहुल उपाध्याय कुंज बिहारी शर्मा
पयागपुर,बहराइच। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई आठ किलोमीटर लंबी भव्य एकता यात्रा में शनिवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगड़वा बाजार स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष संचित सिंह के प्रतिष्ठान से प्रारंभ हुई यह यात्रा लालपुर, आइमा, चिरैयाटांड़ और खरगापुर होते हुए हुजूरपुर के हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
यात्रा का नेतृत्व प्रदेश मंत्री भाजपा शिव भूषण सिंह एवं पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। मार्गभर कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। हनुमान मंदिर में विशाल जनसभा का आयोजन यात्रा के समापन पर आयोजित विशाल जनसभा में ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सुरेश प्रताप सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख जरवल विपेन्द्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, जिला मंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह तथा डॉ. महेन्द्र पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने कहा कि “सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत नींव दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।” विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि यह यात्रा समाज में एकता, सौहार्द और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह रैकवार, राम निवास निषाद, विष्णु दयाल चौहान, प्रमोद पांडेय, संतोष गौतम, विक्रांत शेखर सिंह सहित हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक बना रहा। पूरे क्षेत्र में दिनभर एकता यात्रा की गूंज सुनाई देती रही।







