संदिग्ध हालात में पेड़ से लटके मिले पति पत्नी के शव,,22 दिन पहले की थी लव मैरिज,,

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

पढ़िए आपकी अपनी मैगज़ीन:उत्तम पुकार न्यूज़

Sitapur news today । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटके मिले। बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों ने 22 दिन पहले ही लव मैरिज की थी और जहां पर उन्होंने प्रेम विवाह किया था आज वही लगे पेड़ से उन दोनों के शव लटकते मिले। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच करना शुरू कर दिया है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

रिश्ते में थे दोनों प्रेमी युगल

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती पुरवा गांव के रहने वाले खुशीराम ने वहीं की रहने वाली उनकी पाटीदार मोहिनी के साथ 22 दिन पहले प्रेम विवाह किया था । बताया जा रहा है कि जब इस बात की भनक दोनों के परिवार वालों को हुई तो वह जब तक मौके पर पहुंचे तब तक मोहिनी और खुशीराम ने सात फेरे ले लिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद दोनों परिवारों ने खुशीराम और मोहिनी को राजी खुशी रहने के लिए हामी भर दी थी और वह दोनों अपने घर में पति-पत्नी की तरह ही रह रहे थे । आज दोनों की लाशें संदिग्ध हालत में उसी मंदिर में लगे पेड़ से लटकी मिली जहां पर दोनों ने शादी की थी।

परिजनों ने बताई यह बात

इस संबंध में खुशीराम के परिवार वालों का कहना है कि शनिवार की रात दोनों ने खाना खाया और फिर वह दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए आज सुबह जब खुशी राम की भाभी मोहिनी को जगाने के लिए पहुंची तब उसे कमरे में न पाकर उसने अन्य लोगों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद परिवार वालों ने दोनों को खोजने का प्रयास किया तभी गांव वालों ने उन्हें यह सूचना दी कि दोनों की लाशें महामाई के मंदिर के पास लगे पेड़ से लटक रही है गांव वालों के मुंह से यह बात सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और सभी बदहवास हालत में उसे और भागे जहाँ पर दोनों एक ही रस्सी से पेड़ पर लटक रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला इस लिए संदिग्ध लग रहा है कि दोनों के पैर लटकते हुए जमीन पर छू रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच करने में जुटी है।

सीओ ने कही यह बात

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इस घटनाक्रम के संबंध में सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के परिवार वाले अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। मृतक युवक की भाभी ने बताया कि रात में दोनों खाना खाकर सोए थे और करीब सुबह 4 बजे कमरे में नहीं दिखे । मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।