इंदौर में हुई गंदे पानी पीने से मौतों का मामला : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिखाया सरकार को आइना,,कही यह बात

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Indaur news today ( MP ) मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई दूषित पानी पीने के बाद मौतों पर भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को अपनी ही पार्टी को आइना दिखाया है। उन्होंने आज अपने X ट्विटर पर 4 बिंदुओं में लिखते हुए कहा कि 2025 के अंतिम महीने में गंदे पानी पीने से हुई मौतें प्रदेश सरकार और व्यवस्था को कलंकित कर गयी। उन्होंने कहा कि इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा पीड़ितों से माफी मांगनी होगी दोषियों को अधिकतम दण्ड देना होगा।

यह हुई थी घटना

मध्यप्रदेश के इंदौर के एक क्षेत्र में दूषित और गन्दा पानी पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी भी बड़ी संख्या में पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने X ट्विटर पर कही यह बात

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शुक्रवार को X ट्विटर पर चार बिंदुओं पर एमपी सरकार को आइना दिखाया है।

  1. साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं।
  2. प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।
  3. जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुःख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा, पीडितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा।
  4. यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है